Tryb Wishes

बुधवार, 11 नवंबरWednesday, 11 November

भाई दूज की शुभकामनाएँ Bhai Dooj wishes for your brother or sister

भाई के लिए, बहन के लिए, दूर रहने वाले भाई-बहनों के लिए — प्यार भरे और शरारती संदेश, उनके नाम के साथ। कॉपी कीजिए, या ऐसा कार्ड भेजिए जो तीन बार छूने पर तोहफ़े के डिब्बे की तरह खुलता है।Loving and cheeky messages for your brother, your sister and siblings far away, with their name in them. Copy one, or send a card that opens like a gift box in three taps.

भाई दूज का तोहफ़ा · असली कार्ड, नमूने के नामों के साथBhai Dooj gift · A real card, with sample names

तैयार संदेशReady to send

30 संदेश, भेजने के लिए तैयार30 wishes, ready to send

“कॉपी” दबाकर कहीं भी भेजिए, या “कार्ड बनाइए” से यही शब्द अपनी फ़ोटो के साथ खेलने वाले कार्ड में भेजिए।Tap Copy to send a wish anywhere, or Make it a card to put the same words on a playable card with your photo.

लिखते ही हर संदेश में जुड़ जाएगाIt appears in every wish as you type

भाई के लिएFor your brother13

  • भैया, आज तिलक लगाकर भगवान से बस यही माँगा है — आपकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और हर दिन ढेर सारी खुशियाँ। भाई दूज की शुभकामनाएँ!

  • बचपन में आप मेरी चॉकलेट छीनते थे, आज भी मेरी हर ज़िद पूरी करते हैं। ऐसे ही रहना, भैया। हैप्पी भाई दूज!

  • तिलक तैयार है, मिठाई तैयार है — बस आपके तोहफ़े का इंतज़ार है, भैया! 😄 भाई दूज मुबारक।

  • जैसे यमुना ने यमराज का स्वागत किया था, वैसे ही आज आपका स्वागत है। ईश्वर आपको हर बुरी नज़र से बचाए। शुभ भाई दूज।

  • रोली, चावल और ढेर सारा प्यार — आपके लिए थाली सजा ली है, भैया। जल्दी आइए!

  • छोटू, तू कितना भी बड़ा हो जाए, मेरे लिए हमेशा वही शरारती छोटा भाई रहेगा। भाई दूज पर ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद!

  • आदरणीय भैया, भाई दूज के पावन अवसर पर आपको सादर प्रणाम। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

  • Today’s tilak comes with one prayer: a long, healthy, happy life for you, bhaiya. Happy Bhai Dooj!

  • You stole my chocolates as a kid and still give in to every one of my demands. Never change, bhaiya. Happy Bhai Dooj!

  • The tilak is ready, the sweets are ready — only your gift is missing. 😄 Happy Bhai Dooj, bro!

  • Roli, rice and a whole lot of love — your thali is ready, bhaiya. Come home soon!

  • However tall you grow, you’ll always be my naughty little brother. Lots of love and blessings this Bhai Dooj, chhotu.

  • To my first friend and forever protector — Happy Bhai Dooj!

बहन के लिएFor your sister9

  • दीदी, तिलक के बदले क्या दूँ? जो माँगो, हाज़िर है — बस ऐसे ही डाँटती और प्यार करती रहना। भाई दूज की शुभकामनाएँ!

  • बहन का तिलक हो तो भाई को किसी और दुआ की ज़रूरत नहीं। आपको भाई दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, दीदी।

  • इस बार तोहफ़े में पैसे नहीं, मेरा प्यार भेज रहा हूँ — उसकी तो कोई क़ीमत ही नहीं लगा सकता। 😄 हैप्पी भाई दूज, बहना!

  • मेरी प्यारी छोटी बहन, तेरी हर ख़्वाहिश पूरी करना मेरी ज़िम्मेदारी है। भाई दूज पर वादा — हमेशा तेरे साथ हूँ।

  • हर मुश्किल में सबसे पहले तुम खड़ी रहीं। इस भाई दूज, थैंक यू बोलने का मौक़ा दो — तुम सबसे अच्छी बहन हो।

  • What can I give you for the tilak, didi? Name it. Just keep scolding me and loving me like you always do. Happy Bhai Dooj!

  • No cash in this gift — just my love, which is priceless, obviously. 😄 Happy Bhai Dooj, sis!

  • You stood by me first, every single time. Thank you for being the best sister anyone could ask for. Happy Bhai Dooj.

  • Making every wish of yours come true is my job for life. Happy Bhai Dooj, little one — I’ve always got you.

दूर रहने वाले भाई-बहनSiblings far away4

  • इस बार तिलक आपके माथे पर नहीं, फ़ोन की स्क्रीन पर लगा रही हूँ। दूर हैं, पर दुआएँ वही हैं — भाई दूज की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

  • आज तिलक लगवाने तुम्हारे पास नहीं आ पाया, इसलिए यह डिब्बा भेज रहा हूँ — खोलो, तुम्हारा तोहफ़ा अंदर है। भाई दूज मुबारक!

  • This year my tilak goes on your phone screen instead of your forehead. Miles apart, same prayers. Happy Bhai Dooj.

  • Couldn’t be there for the tilak this year, so I sent you a box instead. Open it — your gift is inside. Happy Bhai Dooj!

सब भाई-बहनों के लिएFor all the cousins4

  • सभी भाई-बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएँ! बचपन की वो छुट्टियाँ, वो झगड़े और वो मस्ती — सब बहुत याद आता है।

  • भाई के माथे का तिलक और बहन की दुआ — इससे पवित्र रिश्ता कोई नहीं। ईश्वर आप सबको हर ख़ुशी दे। भाई दूज की शुभकामनाएँ।

  • Happy Bhai Dooj to all my cousins! Missing the summer holidays, the fights over the TV remote and the endless laughter.

  • Like Yamuna welcomed Yama with love, we welcome each other today. May every brother and sister stay safe, healthy and happy. Shubh Bhai Dooj.

कैसे भेजेंHow it works

तीन क़दम, एक मिनटThree steps, one minute

  1. 1

    संदेश चुनिएPick a wish

    ऊपर से कोई भी संदेश चुनिए, या अपना लिखिए।Choose any wish above, or write your own.

  2. 2

    नाम और फ़ोटो जोड़िएAdd a name and a photo

    “कार्ड बनाइए” दबाते ही संदेश कार्ड में भर जाता है।“Make it a card” puts the wish on the card for you.

  3. 3

    WhatsApp पर भेजिएSend it on WhatsApp

    वो लिंक छूते ही खेलेंगे — कोई ऐप नहीं।They tap the link and play. No app needed.

भाई दूज कार्ड बनाइएMake a Bhai Dooj card

त्योहार के बारे मेंAbout the festival

भाई दूज: बुधवार, 11 नवंबर 2026Bhai Dooj: Wednesday, 11 November 2026

भाई दूज दीवाली के दो दिन बाद, कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाई जाती है। बहनें भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और ख़ुशहाली की कामना करती हैं, और भाई उन्हें तोहफ़ा देकर हमेशा साथ निभाने का वादा करते हैं। कथा है कि इसी दिन यमुना ने अपने भाई यमराज का स्वागत किया था; महाराष्ट्र में इसे भाऊबीज और बंगाल में भाई फोंटा कहते हैं।Bhai Dooj falls two days after Diwali, on the second day of the bright half of Kartik. Sisters put a tilak on their brother’s forehead and pray for his long, happy life, and brothers give a gift and promise to always stand by them. The story goes that Yamuna welcomed her brother Yama on this day; in Maharashtra it is Bhau Beej, and in Bengal, Bhai Phonta.

मददFAQ

सवाल-जवाबQuestions

भाई दूज 2026 कब है?When is Bhai Dooj in 2026?

बुधवार, 11 नवंबर 2026 को। तिलक का शुभ समय अपने शहर के पंचांग में देख लीजिए।

On Wednesday, 11 November 2026. Check your local panchang for the best time for the tilak.

क्या भाई भी बहन को यह कार्ड भेज सकता है?Can a brother send this card to his sister?

हाँ। कार्ड बनाते समय “मेरी बहन” चुनिए — ऊपर बहन के लिए अलग संदेश भी हैं।

Yes. Choose “My sister” when you make the card — there is a separate set of wishes for sisters above too.

तोहफ़े वाला कार्ड कैसे खुलता है?How does the gift-box card open?

तीन बार छूने पर: पहले रिबन खुलता है, फिर ढक्कन, और अंदर तिलक की थाली के साथ आपकी फ़ोटो और संदेश होता है।

In three taps: first the ribbon, then the lid, and inside is a tilak thali with your photo and message.

भाई दूर रहता है, क्या करें?My brother lives far away. What can I do?

कार्ड का लिंक WhatsApp पर भेजिए और जब वो उसे खोलें, उसी समय वीडियो कॉल कीजिए। “दूर रहने वाले भाई-बहन” वाले संदेश इसी के लिए हैं।

Send the card link on WhatsApp and video call while they open it. The “Siblings far away” wishes are written for exactly this.

भाई दूज कार्ड बनाइएMake a Bhai Dooj card